May 20, 2026
MAHIYA

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2021। अभाकिस के जिलाध्यक्ष व विधायक गिरधारीलाल महिया के नेतृत्व में सभा व एसएफआई के कार्यकर्ता गांव गांव पहुंच कर किसानों को जागरूक करेंगे। महिया ने बताया कि केन्द्र सरकार की किसान व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा खेत-मजदूर यूनियन व एसएफआई के बैनर तले श्रीडूंगरगढ़़ क्षेत्र में गांव-गांव जाकर जनजागृति अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के अलावा डीजल-पेट्रोल की बेतहाशा वृद्धि एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। अभाकिस के तहसील मंत्री राजेंद्र जाखड़ ने बताया कि इस जनजागृति यात्रा में विधायक महिया मुख्य वक्ता के तौर पर ग्रामीणों को संबोधित करेंगे। इस दौरान अभाकिस श्रीडूंगरगढ़़ इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
1 अगस्त से 5 अगस्त का ये होगा कार्यक्रम…
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 1 अगस्त से प्रारम्भ होने वाले इस अभियान में रविवार सुबह 9.30 बजे लिखमीसर 11 बजे रीड़ी, 12 बजे बाना और 1 बजे सालासर में जनजागृति अभियान के तहत सभा होगी। इसी क्रम में 2 अगस्त सोमवार को सुबह 9.30 बजे सातलेरां, 10 बजे बिग्गा बास रामसरा, 11 बजे कीतासर, 12 बजे धीरदेसर चोटियान, 12.30 बजे लिखमादेसर और 1.30 बजे मोमासर, 3 अगस्त मंगलवार को सुबह 10.30 बजे आडसर, 11 बजे धीरदेसर पुरोहितान और 12 बजे ठुकरियासर, 4 अगस्त बुधवार को सुबह 10 बजे लखासर, 11 बजे समंदसर, 1 बजे बींझासर, 2 बजे पूनरासर, 4 बजे सूडसर व 04.30 बजे टेऊ तथा 5 अगस्त