May 20, 2026
HARIT

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2021। गांव बाडेला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को हरित पाठशाला कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रकाश सैनी सहित स्टॉफ ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण प्रभारी सीताराम ने बताया कि अशोक, शीशम, गुलमोहर, अमरूद, गुलाब, गुड़हल, चम्पा, नीम, करंज, हैज आदि के पौधे लगाए गए। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि हेमाराम खिलेरी, एसएमसी अध्यक्ष चुनाराम गोदारा, एसडीएमसी सदस्य नेताराम गोदारा, शिक्षाविद् लूणाराम, स्टाफ सदस्य पुरुषोत्तम मिश्रा, बालूराम सेरड़ीया, जयलाल मीणा, रोहिताश्व कुमार, ओम प्रकाश, नोरतन मल, ईश्वरदास स्वामी भी उपस्थिति रहें व सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।