May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाले हेमासर हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यवाहक थानाधिकारी बलवीरसिंह ने बातया कि गांव बिग्गा निवासी युवक मुखराम सारण के सर में चोट लगे होने की स्थिति में श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया था एवं वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। प्रकरण में पहले उसके साथ बाईक चला रहे हेमासर निवासी युवक कन्हैयालाल ने दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था एवं बाद में दुर्घटना की थ्योरी भी सामने आई थी। लेकिन बाद में परिजनों द्वारा कन्हैयालाल सारस्वत हेमासर एवं अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने इस मामले में बाद अनुसंधान हत्या होना माना है एवं मुख्य आरोपी कन्हैयालाल सारस्वत को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।