May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2022। क्षेत्र में बड़े विवाद के रूप में सामने आए गांव केऊ पुरानी में युवक को नग्न कर पीटने और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सोमवार को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने कार्रवाई करते हुए बताया कि मामले के जांच अधिकारी एएसआई रविन्द्र सिंह ने आरोपी प्रभुसिंह ओर पूनमसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई है। इस विवाद में थाना परिसर में ही पूर्व सरपंच रतनसिंह सहित दोनो पक्षो के लोगो को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। और युवक द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर में रतनसिंह के पिता तीसरे आरोपी भी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी ने गिरफ्तार किए दो आरोपी।