






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में सीओ दिनेश कुमार ने दहेज हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कुमार ने बताया कि 27 जनवरी को 28 वर्षीय विवाहिता रूखसाना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी व इस आरोप में उसके पति इकबाल को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। रूखसाना ने 27 जनवरी को बिग्गाबास स्थित अपने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली थी व मृतका की अम्मी एमना बानो निवासी निम्बी जोधा ने 30 जनवरी को उसके पति इकबाल सहित ससुर अनारद्दीन, देवर सद्दाम, सिकंदर, देवरानी रूखसाना पर प्लॉट के लिए रूपए लाने के लिए तंग परेशान करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज करवाया था।



