May 21, 2026
10-octttttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2024। भीषण गर्मी में तप रहें राजस्थान से हिमाचल के पहाड़ों में राहत की ठंडक लेने श्रीडूंगरगढ़ से शुक्रवार शाम एक ट्रिप रवाना हुआ है। 15 सीटर एसी टैम्पो ट्रेवलर में उल्लास के साथ रवाना हुए यात्री सरदारशहर, हिसार, चंडीगढ़ होते हुए आज सुबह मनाली पहुंचे। टूर के मैनेजर गोविंद सारस्वत ने बताया कि गौरीशंकर सारस्वत सहित उनका पूरा परिवार शनिवार को मनाली के लोकल साईट सीन हिडिम्बा मंदिर, क्लब हाउस, वन विहार, वशिष्ठ मंदिर, मॉल रोड़ जैसे स्थानों का आनंद लेंगे। वहीं ये यात्री रविवार को कोखसर स्नो पॉइन्ट, अटल टनल, सोलांग वैली जैसे दर्शनीय स्थलों के मनोरम दृश्यों देखने के बाद सोमवार 20 मई को कुल्लू राफ़्टिंग पॉइन्ट, विष्णु मन्दिर, नगर कैसल, सजला वाटरफॉल ट्रेक देखने के बाद श्रीडूंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे। सारस्वत ने बताया कि टूर के पैकेज में आने जाने सहित होटल में रहने, खाने की सुविधा भी शामिल है। अगली ट्रिप 23 मई को श्रीडूंगरगढ़ से रवाना होगी जिसमें यात्रा प्रेमी कोई कपल, दोस्तों या परिवार के साथ अपनी सीट बुक करवा सकते है। मनाली की वादियों में घुमने की इच्छा रखने वाले लोग 98297-41551 पर गोविंद सारस्वत से संपर्क कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तप रहे राजस्थान से हिमाचल की वादियों में ठंडक की राहत लेने और मनाली घुमने रवाना हुआ श्रीडूंगरगढ़ से ट्रिप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उल्लास के साथ आज सुबह मनाली पहुंचे यात्री, 23 को अगला ट्रिप होगा रवाना।