






गांव बिग्गा में 25 मई को होगा धार्मिक आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में 25 मई को बाबा भैरवनाथ व पितरजी महाराज का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। राजेश औझा ने बताया कि विशेष पूजा अर्चना के साथ रात्रि जागरण का आयोजन होगा। जिसमें कैलाश सिंह, महेन्द्रसिंह एडं पार्टी के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं अड़सीसर के बिन कलाकार विष्णु एंड पार्टी परंपरागत गायन वादन प्रस्तुत करेंगे। आयोजक कार्यक्रम के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारी में जुट गए है।
बाडेला में आयोजित कथा में खूब झूमे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में पीपल विवाह महोत्सव के दौरान आयोजित भागवत कथा में आज तीसरे दिन कथा वाचक पंडित हनुमान महाराज ने भक्त प्रह्लाद की जन्म कथा, भगवान के नरसिंह अवतार कथा सुनाई। उन्होंने हिरण्यकश्यप के वध की संपूर्ण कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए अधर्म पर सदैव धर्म की विजय होने की बात कही। कथा में श्रद्धालु भजनों पर झूमे और जमकर जयकारे लगाए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा में भाग लिया।





