May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 18 अक्टूबर, 2021। मंगलवार कोरोना की दृष्टि से क्षेत्र के लिए महामंगलकारी बनने जा रहा है। चिकित्सा विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को क्षेत्र में 26600 लोगों के वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस मेगा वैक्सीनेशन में श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी और कालूबास यूपीएचसी में कोवैक्सीन और कोविशिल्ड दोनो वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय दोनों डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र के गांव मोमासर, आडसर, उदरासर, धीरदेसर पुरोहितान, जालबसर, धोलिया, सुरजनसर, तोलियासर, धीरदेसर चोटियान, कितासर, कुंतासर, लिखमादेसर, ठुकरियासर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, इंदपालसर सांखलान, जैसलसर, रिड़ी, बाडेला, बाना, धनेरू, धर्मास, कुनपालसर, नोसरिया, उपनी, जाखासर नया, कल्याणसर पुराना, सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह, बापेऊ, सावंतसर, लिखमीदेसर दिखनादा, लिखमीदेसर उतरादा, राजेडू, दुलचासर, देराजसर, सूडसर, टेऊ, लखासर, बेनिसर, दुसारणा पंडरिकजी, दुसारणा पीपासरिया, पुन्दलसर, सेरूणा, झंझेऊ, जोधासर, समंदसर, पूनरासर, बिंझासर, गुंसाईसर बड़ा, माणकरासर में कोविशिल्ड की प्रथम और द्वितीय दोनों डोज उपलब्ध रहेगी।