May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2021। जोधपुर हाईकोर्ट में राजस्थान भारतमाला NH754K के मामले में किसानों की सुनवाई की पहली जीत हो गई है। आज पहली सुनवाई में कोर्ट ने सभी बिन्दुओं को स्वीकार किया और सभी 17 पार्टियों को नोटिस जारी किए गए है। 6 सप्ताह में अगली सुनवाई की जाएगी व सभी पार्टियों को हाजिर होने के आदेश जारी किए करते हुए रेगुलर सुनवाई के लिए नोटिस जारी किए है। दोनों पक्षों की अब होगी आमने-सामने बहस होगी। भारत भुमि बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट चौधरी रमेश दलाल ने राजस्थान के मुख्य न्यायधीश की दो सदस्यीय पीठ के सामने अपने केस के तर्क रखते हुए कहा कि जमीन अवाप्ति में बाजार मूल्य, गुणाक 2 जिससे से चार गुना मुआवजा मिलता है और पुनर्वास योजना इत्यादि कानून का पालन केंद्र और राज्य सरकार ने नहीं किया है। किसानों के वकील चौधरी रमेश दलाल के कानूनी तर्को को सुनने के बाद मुख्य न्यायधीश की दो सदस्यीय खंडपीठ ने सरकार को नोटिस जारी किया। रमेश दलाल के साथ हनुमानगढ़ से दिलीप छिम्पा, उग्रसेन भादु, बीकानेर से छोगाराम तर्ड, रामगोपाल मूण्ड, प्रहलाद गोदारा पांचू, जेठाराम कुमार, प्रभूराम मूण्ड राणीसर,
जालोर से निरंजन चौधरी, परबत सिंह, जेठुसिंह, वजाराम चौधरी, बाड़मेर से तनसिंह आदि किसान उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों को हाईकोर्ट से मिली राहत।