






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2024। आज शिक्षक संगठन रेसला की ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकारिणी के गठन हेतु रेसला के प्रदेशाध्यक्ष गिरधारी गोदारा व रेसला जिलाध्यक्ष रामनिवास कस्वां के नेतृत्व में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र राहड़ की उपस्थिति में सीताराम ‘सितारा’ ने कार्यकारिणी की आगामी कार्य योजना रखी। मदनलाल कड़वासरा ने कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद हेतु मनीष सारण व्याख्याता राउमावि रीड़ी का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसी के साथ कार्यकारिणी के मंत्री राजू शर्मा व्याख्याता राउमावि बाना, कोषाध्यक्ष श्रवण मोटसरा व्याख्याता रूपा देवी मोहता राउमावि श्री डूंगरगढ़, सभाध्यक्ष महेंद्र दाधीच व्याख्याता राबाउमावि श्रीडूंगरगढ़, सरंक्षक कुम्भाराम भुंवाल आर पी सीबीईओ कार्यालय श्रीडूंगरगढ़, उपाध्यक्ष मदन गोदारा व्याख्याता राउमावि पुंदलसर, इंद्राज खिलेरी व्याख्याता राउमावि लखासर को बनाया गया। इस अवसर पर सहीराम भामू, सत्यवान, देवकिशन सारण, भंवरलाल गोदारा, विजय शर्मा, पवन कुमार माली, ओमप्रकाश गोदारा व अभिषेक खत्री मौजूद रहें।





