August 30, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2024। विवाह के 9 वर्ष तक 6 वर्ष व 3 वर्ष के दो बच्चों को लेकर एक विवाहिता पति के समझने का इंतजार करती रही। परंतु पति ने मारपीट कर साल भर पहले घर से निकाल दिया और पत्नी ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया मंजू पुत्री हिम्मताराम मेघवाल निवासी गुसाईंसर बड़ा ने अपने पति नौरंगलाल पुत्र हरखाराम मेघवाल निवासी रीड़ी पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति विवाह के समय से ही कम दहेज के ताने देते हुए उसे तंग परेशान करता रहा। पंच पंचायती के बावजूद मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करता रहा। आरोपी ने बिना दहेज घर बसाने से साफ मना कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।