






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2024। सरपंच संघ के सदस्यों ने उपखंड कार्यालय पहुंच कर मुकेश चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपा। पत्र में सदस्यों ने सरपंच का मानदेय 20 हजार करने व अंतिम मानदेय की 50 प्रतिशत राशि पेंशन के रूप में देने तथा वार्ड पंचों को प्रति बैठक 500 रुपये देने की मांग की। सरपंचों ने केंद्रीय वित्त आयोग-2023-24 की प्रथम व द्वितीय किश्त जारी करने, मनरेगा में श्रमिकों की ऑफलाइन उपस्थिति दर्ज करने, करन, खाद्य सुरक्षा पॉर्टल चालू कर पात्र परिवारों को जोड़ने, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवासों की प्रतीक्षा सूची की स्वीकृति करने, जल जीवन मिशन का पूरा कार्य पीएचईडी के सुपुर्द करने या पंचायतों को फंड उपलब्ध करवाने, पेयजल कनेक्शनों को व्यवसायिक श्रेणी से हटाकर कृषि श्रेणी में करने की मांग की। सरपंचों द्वारा शुक्रवार को कलेक्टर व सांसदों के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। इस दौरान लक्ष्मणराम जाट, ओमप्रकाश, चेतनराम ज्याणी, अमराराम, बुधराम मेघवाल, राकेश नायक, ज्ञानाराम, जेठी देवी, उर्मिला, लाली देवी, महावीर, गोमदराम सहित अनेक सरपंच शामिल रहें।



