






राज्य स्तर पर हुई सुरभि शर्मा सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के भारती निकेतन शिक्षण संस्थान की छात्रा सुरभि शर्मा को हिंदी दिवस पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के हाथों से जयपुर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। सुरभि पुत्री रमेश कुमार शर्मा को कक्षा 12वीं के 2024 के परिणामों में हिंदी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने पर ये सम्मान प्राप्त हुआ है। परिजनों व जानकारों ने सुरभि को बधाईयां दी। भाषा व पुस्तकालय विभाग द्वारा आयोजित समारोह में पूरे राजस्थान से 298 विद्यार्थियों को हिंदी विषय में 100 प्रतिशत अंक लाने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में अनेक अधिकारी शामिल हुए।

हिंदी दिवस पर भारती निकेतन के प्ले स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को हिंदी दिवस पर भारती निकेतन के प्ले स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों को दो वर्गों में बांटा गया और प्रथम वर्ग में ब्लू हाऊस व दूसरे वर्ग में ग्रीन हाऊस विजेता रहा। ब्लू हाऊस के कैप्टन विनय स्वामी व ग्रीन हाऊस के कैप्टन हर्ष भादू रहें। 40 प्रश्नों की प्रतियोगिता में दोनों ही टीमों के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सौम्या, परिधि, लोकेश, लालसिंह, खुशविका, हिमांशु, यश, मान्या, अक्षिता विजेता रहें। प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत व शिक्षकों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।

ज्ञानदीप पब्लिक एकेडमी में मनाया हिंदी दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिंदी दिवस के अवसर पर ज्ञानदीप पब्लिक एकेडमी में उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय सचिव दुर्गाप्रसाद पालीवाल ने बच्चों को हिंदी दिवस व मातृभाषा के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान सुलेख प्रतियोगिता रखी गई जिसमें विभिन्न कक्षाओं में बच्चों ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किए। प्रथम स्थान पर क्रमशः मोनू जियानी, पुष्पा बर्मन, आलिया, साक्षी सुथार, रिया बर्मन, नव्या जाखड़, रक्षा जांगिड़, प्रियांशी राजोतिया, कृष्णा शर्मा, राधिका पालीवाल रही। द्वितीय स्थान पर क्रमशः टीना जांगिड़, राखी बर्मन, पलक जांगिड़, कलसूम, रचना शर्मा, जास्मीन, गुनगुन ओझा, नेहा नाई, निकिता सोनी, साक्षी राठौर, दिव्या सोनी रही। स्कूल के स्टाफ ने बच्चों का हौसला बढ़ाया व सभी को बधाई दी।

हिन्दी दिवस पर छात्रावास में संगोष्ठी का आयोजित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में हिन्दी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रावास में अध्ययनरत छात्रों ने हिन्दी को बढ़ावा देने के विषय पर अपने अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रीय भाषा होने के साथ इस देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है। क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू, सुशील सेरडिया ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रकट किए।




