May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-04-12 at 19.46.27

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रेल 2025। 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर जयंती पर क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित होगें और इन कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस मौके पर 14 अप्रैल को नेशनल हाईवे स्थित अम्बेड़कर छात्रावास से रैली निकाली जाएगी। जो कि घूमचक्कर, मुख्य बाजार, गौरव पथ होते हुए सरदारशहर रोड़ स्थित अम्बेड़कर स्मृति भवन तक पहुंचेगी। यहां पर बाबा साहब को श्रृद्धांजलि देने के साथ ही सभा आयोजित होगी। आयोजन के लिए नगरपालिका के सफाईकार्मिकों के दस्ते ने शनिवार को ही आयोजन स्थल एवं आस पास विशेष सफाई अभियान चलाया। एसआई हरीश गुर्जर ने बताया कि रविवार को अवकाश के कारण सफाई कार्य आज शनिवार को ही करवा दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अम्बेडकर जयंती के लिए शुरू हुई तैयारियां।