






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2024। वर्ष भर में सबसे बड़ी व पुण्यशाली माने जाने वाली निर्जला एकादशी पर आज अनेक सेवा व धर्म पुण्य के आयोजन हुए। बता देवें मंगलवार को निर्जला का व्रत रखा जाएगा व कल भी पूरे दिन अनेक सेवा आयोजन होंगे।
आड़सर में कानोत परिवार ने की गन्ने के रस की सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्जला एकादशी पर आज कानोत परिवार द्वारा गांव आड़सर में बस यात्रियों व राहगिरों को गन्ने का रस पिलाया गया। यहां से आने जाने वालों की मान मनुहार करते हुए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रस पिलाकर गर्मी में सैंकड़ो लोगों को राहत दी गई। यहां लक्ष्मणसिंह, प्रेमसिंह, शुभकरण सिंह, हेमंत सिंह, प्रतापसिंह, राहुल सिंह, अजीत सिंह, हनुमान सिंह, अनिल सिंह, विपिन सिंह, निर्मलसिंह राजपुरोहित, विशाल सिंह ने अपनी सेवाएं दी।

माहेश्वरी महिला समिति की सदस्य महिलाओं ने दान पुण्य कर मनाई एकादशी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला समिति की सदस्य महिलाओं ने सोमवार को संगठन के बैनर तले निर्जला एकादशी मनाई। महिलाओं ने मटके, चलनी, चीनी व तरबूज व पानी के टैंकर की सेवाएं विभिन्न स्थानों पर दी। महिलाओं ने भजन किर्तन भी किया। इस दौरान मंडल की शांतिदेवी लखोटिया, अध्यक्ष ललिता सोमानी, पूनम दरक, कृष्णा पेडीव़ाल, कौशल्या झंवर, सरलादेवी सोमानी, कांता झंवर, किरण सोमानी, रेखा मूंधडा, अनु राठी, मंजू पेड़ीवाल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

बाजार में राहगीरों को पिलाई शिकंजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में बाल भारती स्कूल के पास के दुकानदारों ने सामूहिक सेवा देते हुए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे राहगीरों को शिकंजी पिलाकर राहत दी। यहां राजू मादी, गोपाल चुरा सहित आस पास के दुकानदारों ने सेवाएं दी। युवा दिनभर शिंकजी बनाते रहें व राहगीरों को रोक रोक कर शिकंजी पिलाई।




