






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2024। गर्मी व उमस नागरिकों को परेशान कर रही है और सभी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहें है। कूलर से राहत नहीं मिल रही है। बता देवें मौसम विभाग के अनुसार मानसून 30 जून तक मानसून के बीकानेर पहुंचने की उम्मीद नहीं है। मानसून जुलाई में ही आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं बता देवें आज दिन भर तेज गर्मी के बाद श्रीडूंगरगढ़ के गांव बिग्गाबास रामसरा की दिखणादी रोही तथा अमृतवासी में हवा के साथ हल्की बरसात हुई है। शाम को बादलों को देखकर ग्रामीणों व किसानों ने राहत की सांस ली और शाम होते होते तेज उमस ने निम्न दबाव बना और हल्के बादल बरसे। वर्षा से एकबार तो ग्रामीणों ने राहत महसूस की वहीं थोड़ी देर बाद तपती धरती से पुन: उमस भी बढ़ गई है।





