






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2024। नौकरीशुदा युवती से शादी करने के लिए युवक को सीए बता कर धोखे से शादी करने, शादी के बाद दहेज व सैलेरी हड़पने, दूसरी युवतियों से दोस्ती रखने एवं दूसरी शादी की धमकी देने, अपनी पत्नी को प्रताड़ना देने का आरोप लगाते हुए कस्बे की निवासी युवती ने रायसिंहनगर निवासी अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास निवासी पिंकी शर्मा का विवाह रायसिंहनगर निवासी शेखर ओझा के साथ हुई थी। शादी से पहले शेखर को सीए बताया गया था लेकिन शादी के बाद पता चला कि शेखर कभी सीए बना ही नहीं था। विवाह के बाद परिवादी के पति शेखर, सास मंजू, जेठ विपिन, जेठानी निर्मला, ननद सीनू ने कम दहेज का ताना देते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने मोटरसाईकिल एवं एक लाख नकदी की मांग पर उसे प्रताडित किया व एवं आरोपियों ने उसका स्त्रीधन एवं उसकी सैलेरी से पैसे भी हड़प लिए। आरोपी पती की अन्य लड़कियों से दोस्ती है एवं वह दुसरी शादी करने की धमकी देता रहा। आरोपियों ने गत 27 फरवरी 2022 को पीडिता को घर से निकाल दिया एवं स्त्री धन हड़प लिया। अब जरीए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया गया है।




