August 29, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2025। खेत में बनी डिग्गी में डूबने से एक विवाहिता की मौत हो गई है। गांव कितासर भाटियान की रोही में स्थित एक खेत में 33 वर्षीय द्रोपती पत्नी हंसराज जाट की शुक्रवार दोपहर को डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल भगवानाराम टीम सहित मौके पर पहुंचे व शव को डिग्गी से निकलवा कर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। भगवानाराम ने बताया कि विवाहिता के पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है व परिजनों की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।