






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2023। क्षेत्र के गांव सत्तासर में एक विवाहिता की कीटनाशक के प्रभाव से मौत हो गई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है कि कृषि कार्य करते हुए 22 वर्षीय ज्योति कंवर पत्नी महेंद्र सिंह गुरूवार सुबह कीटनाशक चढ़ गया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पीबीएम लेकर गए और गुरूवार शाम उसकी मौत हो गई। मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया और मामले की जांच प्रशासनिक अधिकारी द्वारा की जाएगी।



