May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ ही नहीं आस पास के इलाकों में भी आज भारती निकेतन के टॉपर्स व प्रोग्रेस की चर्चा जोर शोर से हो रही है। संस्थान ने सीकर के स्कूलो की तरह विज्ञान विषय में शानदार परिणाम दिया है। संस्थान ने स्टेट लेवल परिणाम में परचम फहराया और 8 बच्चे 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाया है। साथ ही हर चौथे बच्चे ने 90 प्रतिशत के ऊपर मार्क्स हासिल कर सुर्खियां बटोरी है। संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि गत वर्ष 12वीं के विज्ञान के परिणाम में हर पांचवे बच्चे ने 90 से ऊपर नम्बर हासिल किए। इस बार हर चौथा बच्चा 90 से ऊपर अंक लाया है। शिक्षा के पायदान में संस्थान एक ओर सीढ़ी ऊपर की ओर बढ़ा है। स्कूल के बच्चों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है व विद्यार्थी संस्थान के शिक्षकों को इस परिणाम का श्रेय दे रहें है। परिणाम में बेटियां अव्वल रही है और बालिका ऋचा महावर पुत्री विजयकुमार महावर ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रीति व्यास ने 96.80% अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रही। मनोज गोदारा व आस्था महावर ने 96.20% अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहें है। इसके अतिरिक्त विनीता महिया 96.80% रामनिवास खीचड़ 96% बजरंगलाल राइका 95%, सुमित शर्मा 95.60% ने 95 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए है। यहां 12वीं विज्ञान में कुल 233 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी व 61 छात्र छात्रओं ने 90% से अधिक व 8 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। पूरे क्षेत्र में संस्थान के प्रयासों की सराहना हो रही है और शिक्षकों को बधाईयां मिल रही है।