






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रेल 2025। क्षेत्र के गांव धर्मास की रोही में स्थित अपनी ढाणी में बनी पानी की कुंड में डूबने से एक विवाहिता ममता पत्नी नेमाराम जाट की मौत हो गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार महिला का पीहर नोरंगदेसर है और नोसरिया में ससुराल है। विवाहिता के ससुराल पक्षीय परिजनों ने पुलिस को बताया कि पानी निकालने के दौरान पैर फिसल गया व पानी में डूब गई। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ थाने से एसआई मोहनलाल मीणा मौके पर पहुंचे व शव को निकलवा कर श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया है। मृतका के पीहर पक्षीय परिजनों को सूचित किया गया है।



