






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2024। एक विवाहिता अपने चार वर्षीय बालक को लेकर सोमवार सुबह ससुराल के घर से निकल गई। विवाहिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई तो उसके जेठ ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। धीरदेसर चोटियान निवासी सीताराम ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का विवाह करीब 10 साल पहले अल्का के साथ हुआ। जिसके एक पुत्र व एक पुत्री है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह बिना बताए घर से निकल गई और अपने पुत्र को साथ ले गई। विवाहिता अपने पीहर भी नहीं पहुंची है और उसका फोन भी स्वीच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने विवाहिता की तलाश प्रारंभ कर दी है।



