May 21, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसंबर 2024। अपने घर में अचानक बेहोश हुई एक महिला की मौत हो गई है। हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि आड़सर बास निवासी 35 वर्षीय निर्मला पत्नी शिवकुमार जाट की अचानक बेहोश होने से मौत हो गई। मृतका के पति ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी निर्मला धर्मास में शिक्षका के पद पर सेवारत है वह आज सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी। तभी अचानक वह बेहोश हो गई और उसे अस्पताल लेकर पंहुचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुवार युवा महिला की अचानक हुई मृत्यु के कारणों की जांच पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।