






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आजादी के महापर्व को मनाने का जोश छाया हुआ है। हर और ध्वजारोहण के दौर चल रहे है एवं भारत माता के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। आम से लेकर खास तक हर व्यक्ति देशभक्ति के जज्बे में डूबा हुआ है। खबर में प्रस्तुत है क्षेत्र के कई आयोजनों की फोटो सहित अपडेट।
मुख्य कार्यक्रम में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, प्रतिभाओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखण्ड स्तरीय मुख्य समारोह राजकीय रूपादेवी उमावि के खेल मैदान में हुआ जहां पर उपखण्ड अधिकारी डाक्टर दिव्या चौधरी ने ध्वजारोहण किया। यहां पर स्कुलों की टीमों की परेड़ एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी हुई। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने भी विचार रखे एवं यहां पर 77 विभूतियों को उपखण्ड स्तरीय सम्मान दिया गया। परेड़ में राबाउमावि की छात्राएं प्रथम, मार्डन राजस्थान सीसै स्कूल की बालिका वर्ग द्वितीय एवं बाल निकेतन स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। सामूहिक व्यायाम प्रतियोगिता में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल प्रथम एवं राबाउप्रावि गंगाजल मोहता व मार्डन राजस्थान स्कूल संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सामूहिक नृत्य कनिष्ठ वर्ग में ब्राईट फ्युचर स्कूल प्रथम, बाल भारती द्वितीय एवं कन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यम स्कूल तृतीय स्थान पर रही। सामूहिक नृत्य वरिष्ठ वर्ग में राबाउमावि प्रथम, सरस्वती स्कृल द्वितीय एवं ब्राईट फ्युचर तृतीय स्थान पर रही। एवं एकल गायन में मनसा सोनी राउमावि प्रथम व अनुराधा शर्मा राबाउमावि द्वितीय स्थान पर रहे। एकल कविता पाठ में तन्मय पारीक शिव सीनियर सैकेण्डरी स्कूल प्रथम एवं तनिष्का चौधरी राबाउमावि द्वितीय स्थान पर रहे, एकल नृत्य में जिया सोनी प्रथम एवं गायत्री नायक द्वितीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को नागरिक विकास परिषद द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राजू शर्मा ने किया।

सिंधी कालोनी में दिखे आजादी के अनोखे रंग, तिरंगें में रंगा पुरा मोहल्ला।
शहीद हेमू कालाणी पार्क में बालिका मुस्कान गुरनाणी ने ध्वजारोहण किया। यहां श्रवणकुमार गुरनाणी, अशोक कुमार वासवानी, गोपाल मोरवानी, जसवंत मोरवानी, अशोक गुरनानी, टीकम धमेजा, गोपाल जैसरानी, रमेश संगवानी, प्रेम सिंधी, अर्जुन मोरवानी, धमेन्द्र संगवानी, लोकेश खतनानी, मुकेश संगवानी, ललित गुरनानी, नरेन रिझवानी, तरूण गुरनानी, अनिल वासवानी सहित समाज के वरिष्ठ जन मौजूद रहे। यहां पर डीजे के साथ आजादी का जश्न जूलूस भी सिंधी कालोनी में निकाला गया। जिसमें महिलाएं, बच्चे सभी ने जम कर देशभक्ति के नारे लगाए।


राजस्थान कम्प्युटर एंड कम्पीटीशन क्लासेज की छात्राओं ने सजाई शानदार रंगोलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान कम्प्युटर एंड कम्पीटीशन क्लासेज में स्वाधिनता दिवस उत्साह से मनाया गया। यहां की छात्राओं ने सडक पर शानदार रंगोलियां सजाई एवं कस्बेवासियों को देश के इस पर्व की बधाईयां दी। यहां पर नगरपालिका पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता रामगोपाल सुथार व सहीराम जाट ने ध्वजारोहण किया। संचालक मोहम्मद रमजान रंगरेज ने आभार जताया एवं अतिथियों ने रंगोली सजाने वाली छात्राओं संगीता डागा, टीलू प्रजापत, बबीता प्रजापत, गुड़डू सोनी आदि को सम्मानित किया।


भाजपा शहर कार्यालय में लगाए नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा शहर कार्यालय बिग्गाबास में ध्वजारोहण भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने किया एवं इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व पार्षद शिवकुमार स्वामी, पार्षद विनोद गिरी गुंसाई, विक्रम सिंह शेखावत, रजत आसोपा, जगदीश गुर्जर, अमित पारीक, प्रदीप जोशी, थानमल भाटी, लेखराम बाना, महेश राजोतिया, भवानी तावणियां, लोकेश गौड, महेन्द्र, श्याम सुंदर पुरोहित, हेमनाथ जाखड़, गोपाल छापोला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने देशभक्ति के नारे लगाए एवं देशप्रथम की विचारधारा को प्रसारित करने के संकल्प लिए।

विधायक लोक सेवा केन्द्र में किया शहीदों को याद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक लोक सेवा केन्द्र में माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती ने ध्वजारोहण किया एवं शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी, शहीद राकेश चोटिया एवं शहीद हेतराम गोदारा को याद करते हुए नमन किया गया। इस मौके पर विधायक निजी सहायक संदीप चौधरी, मनोनित पार्षद हनुमान मेघवाल, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़, एसएफआई जिलाध्यक्ष मुकेश सिद्ध, कॉमरेड सोम शर्मा, शिवलाल नैण, भंवरलाल प्रजापत, भंवरलाल सारण, हरिप्रसाद सिखवाल, कमल कर्वा, लोकेश सिद्ध, ओमप्रकाश, मो. ताहिर, शिवरतन कर्वा, मनिराम दर्जी, फुसराज कर्वा, जगदीश प्रसाद लोहीया, नंदलाल औझा, शिवरतन ओझा, अंजनी कुमार औझा, बाबूलाल रैगर, कैलाश आसोपा, रामलाल मोट, गोवर्धन लाल, गोरव टाडा, नंदकिशोर राठी, सत्यनारायण कलानी, राजेश कुमार व्यास, शिवरतन राठी, सुरेश कुमार सोमानी, मोहनलाल प्रजापत, दीपक निर्वाण, चांदरतन राठी, मगाराम मेघवाल, संजय ज्याणी, पप्पूराम मेघवाल, अकबर लुहार, गणेश मीणा, प्रवीण कुमार, राकेश सोनी आदि मौजूद रहे एवं भारत माता के जयकारे लगाए।


विविध स्थानों पर हुआ जश्ने आजादी का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने नगरपालिका मंडल कार्यालय, गांधी पार्क में ध्वजारोहण किया। इसके अलावा पंचायत समिति प्रांगण में प्रधान सावित्री देवी ने ध्वजारोहण किया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने ध्वजारोहण किया। संस्कार इनोवेटिव स्कूल में प्रधानाध्यापक मनोज गुंसाई ने ध्वजारोहण किया। श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने ध्वजारोहण किया। नागरिक विकास परिषद कार्यालय में परिषद अध्यक्ष जगदीश स्वामी एवं मंत्री ललीत बाहेती ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत धनेरू में सरपंच मोहन स्वामी ने ध्वजारोहण किया एवं ग्रामीण भंवरनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश देराजश्री, भजननाथ, हरनाथ सिद्ध, हरिराम रेवाड़ आदि मौजुद रहे।








