






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2023। विद्यार्थी ईमानदारी के साथ अपने शिक्षण पर ध्यान देवें और शिक्षा के उजाले से उनका भविष्य रोशन हो सके इसमें संस्था अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए योगदान कर रही है। ये बात तेरापंथ भवन उपरलो के अध्यक्ष मानकचंद डागा ने भवन के सभागार में महाप्रज्ञ जनकल्याण केंद्र की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति समारोह में कही। डागा सहित मंत्री पन्नालाल पुगलिया, प्रभारी भंवरलाल दूगड़, सुरेश भादानी ने तेरापंथ समाज के 76 बच्चों की एक साल की फीस पांच लाख सत्तर हजार रूपए का भुगतान 8 स्कूलों को किया। लाभार्थी बच्चों सहित स्कूलों के शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया व संस्था सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान संस्कार इनोवेटिव स्कूल के संचालक मनोज गुसाई ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन देने वाले विद्यार्थियों की फीस में 20 प्रतिशत का अनुदान दिया। समारोह में पृथ्वीराज बोथरा, फूसराज पुगलिया, विजयराज सेठिया, कमलसिंह बोथरा, महिला मण्डल की अध्यक्ष सुनीता डागा, संगीता बोथरा, पूर्व अध्यक्ष मंजू बोथरा, शारदा बोथरा, तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने विचार व्यक्त करते हुए समाज की प्रगति पर चर्चा की। बड़ी संख्या में समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहें। इस दौरान संस्था पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।







