






महिलाओं ने प्रकृति संरक्षण के लिए उठाया बड़ा कदम, लिया योगदान का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला समिति श्रीडूंगरगढ़ की महिलाओं ने अपने अखिल भारतीय संगठन के कार्यक्रम संकल्प सिद्धा ग्राम विकास के बैनर तले कुल 333 पौधे लगाए। समिति की सदस्य महिलाओं ने आज पिकअप में पौधे रखवा कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प करते हुए पौधे लगाने में योगदान दिया। महिलाएं सेवा धाम, पूनरासर बाबा मंदिर, बोथरा का कुआं, शिव धोरा, सती माता मंदिर जेतासर, मालीदेवी स्कूल, लिटिल एंजेल शिक्षण संस्थान पहुंची व विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। सदस्यों ने इन संस्थाओं के व्यवस्थापकों को पौधों के पालन की जिम्मेदारी सौंपी।


रामा संघ की बैठक संपन्न, पैदल यात्रा की तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा रामदेव रामा सेवा समिति रुणिचा पैदल यात्री रामा संघ के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को बाबा रामदेव मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 12 सितंबर को संघ द्वारा रवाना होने वाली रामदेवरा पैदल यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष गोविंद प्रसाद प्रजापत ने समिति सदस्यों को व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियां दी व तय समय पर यात्रा संबंधी कार्य पूरे करने की बात कही। बैठक में मनसुख ओड, बुधेसिंह राजपूत, मांगीलाल पारीक, फतेहचंद प्रजापत, गंगासिंह राजपूत, सत्यनारायण प्रजापत, बलबीर सिंह राजपुरोहित, सांवरमल सारस्वत, गणेश माली सहित संघ के व्यवस्थापक व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
एनएसयूआई ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन एनएसयूआई के सदस्यों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर वार्ड 4 व 7 में फैले गंदे पानी के जोहड़ को हटवाने की मांग की है। छात्रों ने कहा कि शहर का गंदा पानी यहां एकत्र होता है जिससे अनहोनी का खतरा भी बना रहता है। इस कारण अनेक मकानों में दरारें आ गई है और मकान गिरने की कगार पर आ गए है। छात्रों ने क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को 5-5लाख रूपए मुआवजा देने तथा इस जोहड़ में मृतक के परिवार को 10 लाख रूपए की सहायता देने की मांग की है। इस दौरान शंकरलाल सायच, सुभाष सारण, मनीष सायच, अशोक, सोनू प्रजापत, विजय प्रजापत, श्रवण सियाग, योगेश सारस्वत, मुन्नीराम सुथार, मुकेश गोदारा, नंदू वाल्मीकि, लक्की वाल्मीकि, गजानंद औझा उपस्थित रहें।




