May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-23 at 19.08.48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2026। कालूबास में दधीमति माताजी मंदिर के निकट स्थित भारती निकेतन प्ले स्कूल, करणी नगर में स्थित भारती निकेतन सीनियर सैंकेण्डरी स्कूल व भारती निकेतन महाविद्यालय में विधि विधान से बसंतोत्सव बनाया गया। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ सरस्वती का पूजन करवाया गया। प्ले स्कूल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक कर स्वागत किया गया व उनके हाथों से पीले फुल माँ सरस्वती के चरणा में अर्पण करवा उनका विद्यारंभ करवाया गया। स्कूल में नन्हीं बालिकाएं माँ सरस्वती के रूप में सजधज कर तैयार हुई। बच्चों ने गीत संगीत के साथ दिनभर उल्लास के साथ आनंद लिया। नवप्रवेशित शहर के बच्चों को दो साल के लिए वाहन सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क करने का उपहार दिया गया। बच्चों को सरस्वती पूजन का महत्व समझाया गया। सभी नन्हें मुन्नों को प्रसाद वितरण किया गया।
वहीं करणी नगर स्थित भारती निकेतन सीनियर सैंकेण्डरी स्कूल अंग्रेजी व हिंदी के छात्र विंग व छात्रा विंग के कैंपस में भी माँ शारदा का विधिवत पूजन करवाया गया। संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने सभी बच्चों को अपनी शिक्षा पर ध्यान देने और शीघ्र ही एक लक्ष्य बनाकर उसका पीछा करने के लिए लगातार परिश्रम करने की प्रेरणा दी। स्वामी ने विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के बारे में जानकारी देते हुए इसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जाने की जानकारी दी। स्वामी ने बच्चों को नेताजी से दृढ़ निश्चयी बनने की प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा व बच्चों ने माँ सरस्वती के जयकारे लगाए।
भारती निकेतन महाविद्यालय में बसंत पंचमी का महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्या की देवी मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण से हुई। इसके पश्चात समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने मिलकर मंत्रोच्चारण, सरस्वती वंदना एवं स्तुति कवच का पाठ किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। इस अवसर पर सभी को पीले रंग की गुलाल से तिलक लगाकर वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक आचार्य कुलदीप शर्मा, सोमनाथ जोशी, मनोज, राज सर, तथा कॉलेज कोऑर्डिनेटर रमेश भोजक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और निरंतर अध्ययन के महत्व पर प्रेरक संदेश भी दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन प्ले स्कूल में उल्लास के साथ विद्यार्थियों ने किया सरस्वती पूजन, मांगा विद्या का वरदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान करणी नगर में किया विधिविधान से सरस्वती पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन महाविद्यालय में किया सरस्वती पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्ले स्कूल में बालिकाओं ने धरे देवी स्वरूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्ले स्कूल में बालिकाओं ने धरे देवी स्वरूप।