May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2024। पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार को मेगा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष और समाज चिंतक एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने इस दौरान प्रकृति व महिला के प्रति सम्मान का भाव अपनाने की प्रेरणा सभी युवाओं को दी। आर्य ने कहा कि मानव सभ्यता को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का संरक्षण आवश्यक है एवं जन्मदाता, पत्नी, बहिन, बेटी के रुप में व्यक्ति के जीवन में महिला की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज के समय में दोनों का ही संरक्षण आवश्यक है। इस दौरान राजस्थान जाट महासभा की युवा महिला प्रदेशाध्यक्ष नीरु चौधरी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित कार्यक्रमों के लिए समिति का आभार जताया। सुशील सेरडिया ने बताया कि समिति परिसर में मेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत सैंकड़ो पेड़ लगाकर महिलाओं एवं युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जाट विकास परिषद के अध्यक्ष कानाराम तरड़, हँसराज गोदारा, हेमा चौधरी, मोहनी चौधरी, मोनू चौधरी, वर्षा चौधरी, रामचन्द्र गीला, हनुमान महिया, भंवरलाल जाखड़, देवाराम मोटसरा, रामकिशन गावड़िया, श्याम सारण, हरिराम पूनियां सहित छात्रावास में अध्ययनरत युवाओं ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने भागीदारी निभाने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।