






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2022। ग्रामीण अंचल में सहकारी समिति के चुनावों की जबरदस्त रौनक है और समितियो के बाहर जश्न का माहौल नजर आ रहा है। समितियों के सदस्य बनने के लिए भी प्रत्याशियों ने दमखम झोंक दिया है तथा अब कल होने वाले अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के लिए प्रचार व संपर्क प्रारंभ हो गया है। बाना में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण तथा जाखासर में रतनसिंह जैसे दिग्गज भी मैदान में उतर चुके है जिन्हें उपखंड स्तरीय चुनाव की दृष्टि से भी मजबूत माना जा सकता है। आज तीसरे चरण के चुनावों में लखासर, पूनरासर, बाना, टेऊ सूडसर, जाखासर, धीरदेसर, उदरासर में सदस्य चुनाव हुए है। जिनमें उदरासर व टेऊ सूडसर के परिणाम प्रकाशित किए जा चुके है तथा बाना, धीरदेसर चोटियान व जाखासर के परिणाम आप यहां पढें।
बाना सहकारी समिति में 5 निर्विरोध सदस्यों सहित 12 ने ली शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना में पांच निर्विरोध सदस्यों सहित 12 सदस्यों ने पद की शपथ ले ली है। बाना में निर्वाचन अधिकारी अमराराम ने बताया कि नारायण, भागीरथ, भवंरलाल, धाई देवी, रामप्रताप, पेमाराम, तेजाराम का चुनाव हुआ वहीं रामेश्वरलाल, बालीदेवी, मनहोरी देवी, ओमप्रकाश व पूनमचंद नैण निर्विरोध चुन गए है। बता देवें पूनमचंद नैण के मैदान में होने से मायने बड़े देखे जा रहें है।
धीरदेसर चोटियान में 8 वार्ड में चुनाव हुए व 4 निर्विरोध सदस्य चुने गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर सहकारी समिति में भी सदस्य चुन लिए गए है। यहां 8 वार्डों में चुनाव हुए तथा 4 वार्डों में निर्विरोध सदस्य बन गए है। यहां निर्वाचन अधिकारी रघुवीर सिंह बिठू, सहायक निर्वाचन अधिकारी गोविन्द पारीक, मनोज गोदारा, बृजलाल डोगीवाल, रेंवतराम ने वोटों की गिनती की है। वार्ड 1 में बीजूराम, वार्ड 3 में त्रिलोकचंद, वार्ड 4 में सीता देवी, वार्ड 5 में रामचंद्र, वार्ड 6 में भागीरथ, वार्ड 7 में गोपीराम, वार्ड 9 में गोपीराम, वार्ड 12 में कुशलाराम मनदान से चुने गए। चार वाडों में सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए जिनमें वार्ड 2 में मेघराज, वार्ड 8 में तोलूराम, वार्ड 10 सुरजाराम तथा वार्ड 11 में देवा देवी का सदस्य बन गई है।
जाखासर में सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहकारी समिति के संचालक मंडल के सभी सदस्य जाखासर में निर्विरोध चुने गए है। यहां केऊ पुरानी के रतनसिंह, सोनू कंवर, केऊ से लेखराम, तथा जाखासर से प्रह्लादसिंह, छैलूसिंह, सुरेन्द्रसिंह, श्रवणसिंह, हरचंद, रामलाल, राधा, आसुसिंह सदस्य बनाएं गए है।






