






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2022। चरित्र, स्वास्थ्य, सेवा भाव के लिए कार्य करने वाले संगठन राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के स्थानीय संघ का 67 वां वार्षिक अधिवेशन शिविर आज श्रीडूंगरगढ़ के पंचायत समिति सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि ने की। स्थानीय संघ सचिव संतोष शेखावत ने संगोष्ठी में आये हुए सभी संभागियों का स्वागत करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सहायक राज्य संघ आयुक्त A.S.O.C(S) मान महेंद्र सिंह भाटी, सहायक राज्य संघ आयुक्त A.S.O.C(G) सुयश लोढ़ा एवं सहा. जिला कमी. (गाइड) अनीता दोचानिया ने स्काउट / गाइड का एवं स्काउट/गाइड के प्रगतिशील प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने सभी सम्भागियों को अपने विद्यालय में स्काउटिंग प्रारम्भ करने एवं रिकार्ड संधारण के बारे में बताते हुए इसके लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ड़ॉ विनोद चौधरी, संजय चौधरी, कृष्ण सिंह शेखावत, विपिन कुमार जोशी, घनश्याम गौड़, ओमप्रकश, ऋतू देवी, सुरेश कुमार, रामकृष्ण, विजेंद्र, मनीष सारण, महेंद्र सिंह, लाधू सिंह, महेंद्र सिंह, आभा कुमारी, सीता शर्मा, गिरिधारी लाल, रेंजर महामाया शर्मा, मांगीलाल मीणा एवं लीडर ट्रेनर स्काउट्स एवं गाइड्स व सर्विस रोवर/रेंजर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बिंदु रोहट पाली में आयोजित होने वाली 18 वी राष्ट्रीय जंबूरी रही मान महेंद्र सिंह भाटी A.S.O.C(S) ने जंबूरी के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी साथ जंबूरी को सफल बनाने में विशेष सहयोग का आग्रह किया।





