May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2024। मानसिक रूप से परेशान एक युवक मंगलवार को सुबह 8 बजे अपने घर से निकल गया और लापता हो गया है। गांव पुदंलसर निवासी 65 वर्षीय रामसिंह पुत्र गंगासिंह ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। रामसिंह ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान उसका 32 वर्षीय पुत्र दिलीप सिंह 2 जुलाई की सुबह घर से निकल गया और उसकी काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला है। पिता ने पुलिस सहित क्षेत्र के नागरिकों से भी अपने पुत्र के बारे में कोई जानकारी होने पर उन्हें तुरंत सूचना देने की अपील की है। बता देवें पाठक गण को कहीं युवक नजर आए या युवक के बारे में कोई जानकारी हो तो वे 876960047 पर या पुलिस को सूचना दे सकते है।