






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2024। बीकानेर शहर के बंगलानगर क्षेत्र का निवासी 32 वर्षीय युवक जो मानसिक रूप से विमंदित है करीब एक सप्ताह पहले गत 3 फरवरी को अपने घर से निकल गया था। परिजन परेशान होकर उसकी तलाश कर रहे है। परिजनों ने इस संबध में थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवा रखी है। गुमशुदा मानसिक रूप से विमंदित युवक मनोज सुथार के बड़े भाई अशोक सुथार ने बताया कि मनोज को शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में देखा गया था एवं सूचना मिलने पर वे ढूंढने के लिए श्रीडूंगरगढ़ आए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुमशुदा युवक शुक्रवार दोपहर 1 बजे बीदासर रोड़ पर देखा गया था। बीदासर रोड़ पर स्थित बीएसएनएल टावर के सामने लगी दुकानों के सीसीटीवी कैमरे में युवक को सड़क पर से पैदल गुजरते हुए देखा गया था। अशोक सुथार ने इस संबध में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठकों से मदद की अपील की है एवं किसी को भी गुमशुदा युवक के बारे में जानकारी मिले तो उसके बड़े भाई अशोक सुथार को 9136995323 पर फोन कर सूचना दे सकता है।




