May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2024। कोटा में हुई राज्य स्तरीय ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने अपने अपने भार वर्ग में झंडे गाड़े है। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के गांव मोमासर के तीन पहलवानों ने अलग अलग मैडल प्राप्त किए है एवं मैडल जीतने के बाद शनिवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गांव का मान बढ़ाने वाले तीनों पहलवानों का अभिनंदन किया। इस प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल लेने वाले परमेश्वर पूनियां, सिल्वर मैडल लेने वाले गोपी बांगड़वा एवं कांस्य पदक जीतने वाले जेठाराम गोदारा का अभिनंदन ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर मालाएं पहना कर किया। इस मौके पर पहलवानों को साफे भी पहनाए गए एवं विजय जूलूस निकाला गया। इस दौरान राजस्थान कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष जगन पूनियां का भी अभिनंदन किया गया। अभिनंदन करने वालों में एसएफआई के पूर्व तहसील अध्यक्ष बीरबल पूनियां, मोमासर के पूर्व सरपंच जेठाराम भामु, रामलाल जांगू, मुकेश जाखड़, एसएफआई तहसील अध्यक्ष गौरव टाडा, हरी बैरा, दुलाराम पूनियां, जोराराम पूनिया, पूनमचंद जाखड़, राकेश भामू, मुकेश शर्मा, सुभाष पूनिया, सुरेंद्र गोदारा, बनवारी गोदारा, धर्मपाल भामू (लाला पहलवान), बजरंग जाखड़ सहित बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने पहलवानों को आगामी मुकाबलों में भी सफलताएं प्राप्त करने की कामनाएं की।
सीवीएस स्कूल एवं स्पोर्टस एकेडमी के पहलवान भी जिते।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2024। गांव मोमासर के पदकवीर पहलवान गोपीचंद बांगडवा व जेठाराम गोदारा सहित नोाा के निवासी इंद्र नाई व गांव रीडी निवासी महिला पहलवान महिमा जाखड़ ने अपने अपने भार वर्ग में मैडल प्राप्त किए है। ये चारों खिलाड़ी कस्बे के सीवीएस स्कूल एवं स्पोर्टस एकेडमी के खिलाड़ी है। कोच मुकेश खोड़ एवं अशोक खोड़ ने संस्था की और से इन खिलाडियों की सफलता पर अभिनंदन किया है।