May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2025। तारातरा मठ के महंत व विधायक प्रतापपुरी जी महाराज ने जयपुर पब्लिक स्कूल का अवलोकन किया। स्वामीजी ने यहां भावी पीढ़ी को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें बलवान व बुद्धिमान बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चे कड़ी मेहनत करना सीखे और भारतीय जीवन दर्शन के संस्कार अपनाए। जिससे श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण हो सकें। स्वामीजी ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया व आज की सबसे बड़ी जरूरत पर्यावरण संरक्षण को बताया। उन्होंने कहा कि हर घर में प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने और पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें जिससे आने वाला कल सुरक्षित हो सकें। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई, पृथ्वीराज राजपुरोहित सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। स्कूल के संचालक कुंभाराम घिंटाला ने स्वामी प्रतापपुरी जी महाराज का शॉल व फुलमाला से अभिनंदन किया। स्कूल की एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने सभी का अभार जताया।