






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2025। बुधवार सुबह अस्पताल खुलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया और कार्मिक अर्लट मोड पर नजर आए। यहां जयपुर से जिला चिकित्सा प्रभारी डॉ विजय मित्तल उपजिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का, मोर्चरी कक्ष अवलोकन किया। मित्तल ने मोर्चरी में सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई व अस्पताल प्रशासन को सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर सहित अस्पताल का रिकॉर्ड जांच किया। वे करीब दो ढाई घंटे अस्पताल परिसर में रूके रहें। इस दौरान उन्होंने कार्मिकों से कई सवाल जवाब भी किए जिनके संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देश दिए। वहीं राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित गर्भनिरोधक किट में घोटाले की रिपोर्ट के बारे में भी जांच करवाए जाने की बात कही। इस दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी सहित पूरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।





