May 20, 2026
news-_new

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2021। क्षेत्र के धर्मनिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है और यह खबर है कि शांतिकुंज हरिद्वार के गायत्री चेतना केंद्र की शुरुआत अब श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भी हो गयी है। कस्बे में सरदारशहर तिराहे पर इस गायत्री चेतना केंद्र का उदघाटन शांतिकुंज के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। शांतिकुंज प्रतिनिधि दिलीप पंवार, जगदीश गौड़, दिनेश दाधीच ने दीप प्रज्वलित करके देव पूजन किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला प्रभारी करणीदान चौधरी, तहसील प्रभारी बजरंगलाल ओझा, उपजोन महिला प्रभारी नीलम गौड़, प्रांतीय प्रभारी गोपाल स्वामी, जगदीश माली रतनगढ़ आदि ने युग संगीत प्रस्तुत किया और अपने उदबोघन में चेतना केंद्र की गतिविधियों की जानकारी व जिम्मेदारी बताई।
कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद माली ने किया ओर एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार, सत्यनारायण प्रजापत, सोहनलाल नाई, जितेंद्र नाई, भैरुदान स्वामी आदि ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालुओं ने नित्य व साप्ताहिक यज्ञ संस्कार, वृक्षारोपण आदि संकल्प लिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गायत्री चेतना केंद्र की शुरुआत पर विचार रखते मंचस्थ अतिथि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने लिया दीप यज्ञ में भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन में शामिल हुए गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालु।