






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2021। क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा ईमानदारी की मिसाल देने से क्षेत्र गौरवांवित है बोर इसी गर्व को हजारों रुपये के नकदी गहनों से भरे बैग, पर्स मिलने पर भी नियत डांवाडोल नही कर उसके मालिको की तलाश में जुटे क्षेत्र के ईमानदार नागरिक ओर बढ़ा रहे है। ऐसा ही एक ओर उदाहरण सामने आया है तहसील के गांव रिड़ी से। श्रीडूंगरगढ़-बीदासर रोड पर गांव रिड़ी से थोड़ा पहले शेखावाटी स्कूल के पास सड़क पर एक पर्स लावारिस स्थिति में मिला है। पर्स में हजारों रुपये के नकदी ओर सोने के गहने है। अब ग्रामीण उसके मालिक की तलाश में जुट गए है। पर्स के अंदर मिली एक फोटो से उसके मालिक की तलाश की जा रही है। और पर्स का असली मालिक गांव रिड़ी में शिव सुपर मार्केट, शिव मंदिर के पास के दुकानदार दुवार्क शर्मा से 9928429598 ओर सहीराम जाखड़ से 9521503760 पर सम्पर्क कर अपना दावा कर सकता है। व्यक्ति के दावे के अनुसार ही सामान पर्स में मिलान कर दे दिया जाएगा।



