May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2023। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए आगामी 3 दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी है। उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण राज्यभर में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू, करौली, सीकर, चुरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में 5 जनवरी तक ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, दौसा, जयपुर, राजसमंद, सवाई माधोपुर, टोंक, बीकानेर, जोधपुर, नागौर, पाली में 6 जनवरी तक ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। बीकानेर व चुरू की सीमा से सटा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र भी शीतलहर की चपेट में है और क्षेत्र में तेज ठंड के कारण नागरिकों की दिनचर्या देरी से प्रारंभ हो रही है। आज रिड़ी, बाना, बिग्गा, कितासर, मोमासर, आडसर, उदरासर, गुसाईसर, लखासर, शेरुणा, देराजसर, सूडसर, कल्याणसर सहित पूरे इलाके में जमाव बिंदु पर ठंड पड़ रही है। चिकित्सकों ने बुजुर्गों व बच्चों को जरूरत होने पर ही बाहर निकलने की बात कहते हुए नागरिकों को सतर्क रहकर ठंड से बचाव करने की सलाह दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में छाया कोहरा, वाहनों की विजिबिलिटी घटी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कड़ाके की ठंड में किसानों ने बचाव के लिए जलाए अलाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कारों की छतों पर जमी बर्फ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठंड में रेलवे स्टेशन पर कम ही यात्री पहुंचे।