May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रेल 2023। कुछ देर पहले हाइवे पर एक हादसा हो गया जिसमें एक 25 वर्षीय युवक घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेरा निवासी युवक नरेंद्र पुत्र बालाराम श्रीडूंगरगढ़ की रोही में ही खेत काश्त करता है। युवक हाइवे पर मेरा मन होटल के पास टैंपू से उतरा और पीछे से आ रही मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया। मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक घायल हो गया और उसे आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर अस्पताल पहुंचाया है। युवक की गंभीर स्थिति को देखकर चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया है।