August 29, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रेल 2023। विधायक गिरधारीलाल महिया ने आज उपतहसील सूडसर में महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया। महिया ने शिविर में अनेक ग्रामीणों को रजिस्ट्रेशन पत्र वितरित किए। महिया ने ग्रामीणों से अपने आस पास के सभी ग्रामीणों को शिविर में लेकर आने का आह्वान किया। महिया ने कहा कि आमजन सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि कालूराम सहित पंच भगवानराम भादू, भंवर खोड़ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया पहुंचे महंगाई राहत शिविर में, किया निरीक्षण।