May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-29 at 22.32.34

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2024। धनतेसर की शाम को गांव रीड़ी में हुए मर्डर के मामले में प्राथमिक जानकारी सामने आ रही है कि त्योंहार पर अपनी मां से मिलने पहुंचे मंझले बेटे के साथ बडे भाई एवं उसके पुत्रों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि गांव रीड़ी के छगनलाल भार्गव के तीन बेटे पप्पु उर्फ किशनलाल, देवाराम एवं रूपाराम है एवं तीनों के घर पास पास ही बने हुए है। मंगलवार शाम को देवाराम के साथ उसके बड़ेर के घर की बाखल में ही मारपीट की गई एवं मारपीट में उसकी मृत्यु हो गई। घटना के समय मृतक की वृद्ध मां भी घर में ही मौजूद थी। घटना के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मृतक के बड़े भाई पप्पु उर्फ किशनालाल भार्गव, छोटे भाई रूपाराम भार्गव एवं किशनलाल के दो बालिग बेटों को राऊंड अप किया गया है। इनके अलावा किशनलाल के दो नाबालिग पुत्रों को भी डिटेन किया गया है। मौके पर से साक्ष्य जुटाए गए है एवं मौके पर गांव के लोग भी एकत्र हो गए है। वहीं दूसरी और मृतक के शव को अब्दुल कलाम सोसायटी के सेवादारों द्वारा एम्बुलैंस से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया व शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह किया जाएगा। मौके पर सीओ श्रीडूंगरगढ़ भी पहुंचें एवं जायजा लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर बिखरे खुन को पुलिस ने ढका, जुटाए जा रहे है साक्ष्य।