






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2026। भीलवाड़ा से श्रीडूंगरगढ़ काम करने आया एक श्रमिक मंगलवार सुबह लापता हो गया है। श्रमिक के साथी परेशान व परिजन परेशान हो गए व क्षेत्रवासियों से मदद की अपील की है।
55 वर्षीय ईश्वरसिंह निवासी भीलवाड़ा मंगलवार सुबह 11 बजे किसी दुकान पर सामान लेने का कहकर निकला और लौट कर नहीं आया। आज सुबह तक वह अपने गांव भी नहीं पहुंचा और ना ही लौट कर कमरे पर आया। गुमशुदा के साथियों ने ईश्वरसिंह के कहीं नजर आने पर उसे रोकने व तुरंत 7891351319 या 9509076422 नबंर पर सूचना देने की अपील की है। ईश्वरसिंह के परिजन भी उसकी तलाश को लेकर परेशान है व मदद की गुहार लगा रहें है।




