






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2022। 13 से 15 अगस्त की हर घर तिरंगा फहराने के अभियान को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने हर घर पहुंचाने के देशभक्त उद्देश्य से फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ शहर, गांव ढाणी सहित देश विदेश के प्रवासियों में तिरंगा फहराने का जबरदस्त उत्साह नजर आया और पाठकों ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए सैंकड़ों फोटो टाइम्स को भेंजे। हर उम्र, हर वर्ग के नागरिकों ने जोश व देशभक्ति के जुनून के साथ अमृत महोत्सव मनाया और हजारों की संख्या में प्राप्त फोटो में से छंटनी कर सभी श्रेष्ठ फोटो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित किए जा रहें है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वालों के नामों का प्रकाशन 19 अगस्त की शाम 6 बजे बाद किया जाएगा। बता देवें प्रथम स्थान पर 11 फोटो व द्वितीय स्थान पर 21 तथा तृतीय स्थान पर 51 फोटो का चयन किया जाएगा तथा समाजसेवी व गौसेवी जसराज मालू के सहयोग से इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।



















































