August 30, 2026
shut

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2022। क्षेत्र में आज श्रीडूंगरगढ़ 132 केवी जीएसएस में लखासर फीडर का शटडाउन रहेगा। इस फीडर में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी जिससे गांव लखासर व बेनीसर में सभी घरेलू कनेक्शन व कृषि कनेक्शन बन्द रहेंगे। विद्युत विभाग के एईएन मुकेश मालू से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा बेनीसर में जीएसएस का निर्माण किया जा रहा है जिसके कार्य के चलते ये आपूर्ति बाधित रहेगी।