






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2021। बीकानेर जिले में ठंड बढ़ने के साथ चोरों का आतंक भी बढ़ गया है और चोरों के निशाने पर मंदिर है। बीकानेर में शुक्रवार रात एक मंदिर में चोरी के बाद शनिवार रात विश्नोई समाज के सबसे बड़े धाम मुकाम में लाखों की चोरी कर चोरों ने मंदिर के दान पात्रों पर हाथ साफ किया। बीकानेर में शनिवार देर रात एक ज्वेलर्स के यहां भी चोरों ने बड़ा नुकसान किया है।



