






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2021। नगरपालिका चुनाव के लिए वार्डों में सरगर्मियां परवान पर दिख रही है। हर वार्ड में टिकटों के दावेदार अपनी अपनी ताकत दिखा रहे हैं। ऐसे में कस्बे के वार्ड 6 से भाजपा नेता जुगलकिशोर तावनिया ने पालिका चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए शाम 4 बजे अपने आवास पर वार्डवासियों की बैठक करने का निर्णय लिया है। तावनिया ने बताया कि बैठक में शामिल होकर अपनी राय देने के लिए वार्ड के प्रत्येक घर पहुंच कर कार्यकर्ता बैठक का आमंत्रण दे रहे हैं। शाम 4 बजे तावनिया निवास पर होने वाली इस बैठक में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत भी शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।




