May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2022। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा आज श्रीडूंगरगढ़ आए। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ खादी भंडार का अवलोकन किया। खादी ग्रामोद्योग विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ ने इस दौरान कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया। शर्मा ने सदस्यों को संबाेधित करते हुए खादी को आम जन से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खादी सिर्फ एक कपड़ा नहीं वरन एक विचार है जिसे घर घर तक पहुंचाने व कामगारों, बुनकरों को उचित सहूलियत प्रदान करने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष दिनेशचन्द जैन ने स्वागत भाषण देते हुए संस्थाओ को रोजगार बढ़ाने हेतु कच्चा माल संस्था संघ के माध्यम से दिलाने की मांग की। विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि केशरराम गोदारा ने खादी के माध्यम से ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने की बात कही। इस दौरान राजेन्द्र अग्रवाल गोविन्दगढ़, अनिल शर्मा राजस्थान खादी संस्था संघ जयपुर, श्याम महर्षि, श्रीगोपाल राठी, विजयराज सेवग, सुशील सेरडीया, सोहनलाल महिया, दयानंद सारण, रतनसिंह, हरिराम सारण, हनुमान महिया, कैलाशसिंह राजपुरोहित, महावीर सारस्वत, अनिल धायल, अशोक पारीक सहित बड़ी संख्या में खादी संघ बीकानेर एवं श्रीडूंगरगढ़ के नागरिक उपस्थित रहे। संस्था के मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में लगाई गई खादी के उत्पादों की प्रदर्शनी का सभी ने अवलोकन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक सदस्य उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बृजकिशोर शर्मा ने खादी को घर घर पहुंचाने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर बृजकिशोर शर्मा के साथ उपस्थित रहें।