May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2022। श्रावण माह का तीसरा सोमवार के दिन आज क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्तगण शिव पूजन कर हर हर शंभु के जयकारे लगाते नजर आ रहें है। शिव धोरा आड़सर बास के शिवालय में यजमानों ने रूद्राभिषेक किया। यहां बड़ी संख्या में अलसुबह से शाम तक महिलाओं व युवतियों ने शिव पूजन किया। चिड़पडनाथ बगीची के शिवालय में शिव का भव्य श्रृंगार किया गया। पुजारी ने बताया कि यहां रोजना महादेव का श्रद्धालु सुंदर श्रृंगार करते है। मंदिर में आज रात भजन जागरण का आयोजन होगा। आड़सर बास ठाकुरजी मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन का आयोजन कर ठाकुरजी का हरियाली तीज पर हरे रंग से श्रृंगार किया। मंदिर में धूमधाम से भजनोत्सव मनाया गया व श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमें। आज दिनभर बादल छाए रहें व सावन के सोमवार पर वन भोज करने की परंपरा का निवर्हन किया गया। हनुमान धोरा के पार्क में बड़ी संख्या में परिवार सहित श्रद्धालुओं ने भोजन किया तथा अनेक नागरिकों ने खेतों में जाकर वन भोज के आयोजन किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पड़नाथ बगीची के शिवालय में महादेव का भव्य श्रृंगार किया भक्तों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव धोरा मंदिर में हुआ अभिषेक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिन भर मंदिरों में श्रद्धालुओं की रौनक रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा के पार्क में वन भोज के आयोजन हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठाकुरजी मंदिर में तीज उत्सव मनाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर प्रांगण में महिलाएं भजनों पर झूम उठी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरे रंग के साथ मनाया तीज उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पड़नाथ बगीची में पूरे सावन होता है भव्य श्रृंगार।