






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2025। कल प्रजापति समाज छात्रावास के प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पशुपालन तथा देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत शामिल होंगे। कुमावत रविवार प्रातः 7:30 बजे जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11:45 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे तथा यहां प्रजापति शिक्षा सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेंगे। कुमावत दोपहर 2:30 बजे यहां से सिरोही के लिए प्रस्थान करेंगे। समारोह में श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक भी शामिल होंगे। समिति अध्यक्ष गोविंदप्रसाद बासनीवाल व मंत्र रामचंद्र छापोला ने बताया कि समाज के युवाओं में पहली बार हो रहें इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है। आयोजन स्थल पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उपखंड क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से समाज के मौजिज लोग कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे।
आज होगा संगीतमय सुदंरकांड का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह की पूर्व संध्या पर शनिवार रात छात्रावास प्रांगण में संगीतमय सुदंरकांड का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में समाज बंधु सुंदरकांड में शामिल होंगे।




