May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक नाबालिग युवती के लापता होने व पड़ोसी युवक पर उसे उठाकर ले जाने का संदेह जताते हुए मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बिग्गाबास निवासी महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय भानजी बुधवार सुबह 9 बजे गांव सातलेरा जाने का कह कर घर से निकली। परंतु वह गांव नहीं पहुंची तो परिजनों युवती की तलाश प्रारंभ की। परन्तु शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका तो परेशान परिजन थाने पहुंचे। परिवादिया ने बताया कि उसके घटना से उसकी बहन व बहनोई सदमे में है जिससे नाबालिग की मौसी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि इसी मोहल्ले का युवक पवन कुमार उसकी नाबालिक भानजी को परेशान करता था। परिजनों ने जब उसे मना किया तो उसने नाबालिग को उठाकर ले जाने व जबरन विवाह करने की धमकी दी। परिजनों ने पवन पर नाबालिक को ले जाने का संदेह जताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।